पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी स्कूलों में पोषाहार फिर शुरू करने की मांग

सरकारी स्कूलों में पोषाहार फिर शुरू करने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| राज्यके कई जिलों में सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को दिया जाने वाला दोपहर का भोजन पिछले कई दिनों से बंद पड़ा है। भोजन बनाने के लिए कच्ची सामग्री खत्म हो चुकी है, लेकिन राज्य सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। जयपुर जिले की जमवारामगढ़ तहसील के सभी विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों का पोषाहार नहीं मिल रहा है। राज्य मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन ने योजना के निदेशक को ज्ञापन देकर स्कूलों को पोषाहार की कच्ची सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।