- Hindi News
- राजस्थान सुशासन विधेयक के मसौदे पर बैठक आज
राजस्थान सुशासन विधेयक के मसौदे पर बैठक आज
जयपुर| सामाजिकन्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी की अध्यक्षता में राजस्थान सुशासन विधेयक के मसौदे को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे सचिवालय में बैठक होगी। बैठक में प्रशासनिक सुधार, कानून एवं विधिक मामले, वित्त, ऊर्जा, श्रम एवं रोजगार एवं कार्मिक विभाग के उच्च अधिकारियों के अतिरिक्त मुख्यमंत्री के प्रमुख विशेषाधिकारी और महानिदेशक (सुरक्षा/विजिलेंस) भाग लेंगे।