पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अव्यवस्थाओं से नाराज विद्यार्थियों ने लगा दिया नर्सिंग स्कूल के ताला

अव्यवस्थाओं से नाराज विद्यार्थियों ने लगा दिया नर्सिंग स्कूल के ताला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| समयपर परमिशन लेटर नहीं मिलने और प्रिंसिपल की मनमानी के विरोध में एसएमएस अस्पताल से संबद्ध जीएनएमटीसी के विद्यार्थियों ने बुधवार को स्कूल के ताला लगा दिया और प्रदर्शन करने लगे।

बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर ताला खुलवाया। स्टूडेंट नर्सेज एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलाब चौधरी ने बताया कि प्रिंसिपल ने छात्रों को समय पर परमिशन लेटर नहीं दिए। परीक्षा वाले दिन स्टूडेंट परमिशन लेटर के लिए भटक रहे हैं। पूछने पर रजिस्ट्रार से मिलने की बात कह जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।

स्टूडेंट ने आरोप लगाया कि नर्सिंग स्कूल को आईएनसी की मान्यता नहीं मिल रही क्योंकि आईएनसी की टीम के दौरे में सामने आया था कि प्रिंसिपल ने पोस्ट ग्रेजुएशन भी नहीं कर रखा और वे पद को बचाए रखने के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाती। स्कूल में तो लाइब्रेरी है और ना ही हॉस्टल। यहां तक कि पर्याप्त क्लास रूम भी नहीं हैं। एसोसिएशन ने सरकार से मामले में दखल की मांग की है।