पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगी नाव ना केवट आना, मोहि तुम्हार मर्म मैं जाना...

मांगी नाव ना केवट आना, मोहि तुम्हार मर्म मैं जाना...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर|रामलीला महोत्सवसमिति (गोलछा चैरिटेबल ट्रस्ट) के तत्वावधान में न्यूगेट स्थित रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में केवट प्रसंग हुआ। कलाकारों ने निषाद राज से भगवान राम की मुलाकात का मंचन किया। इस मौके पर केवट संवाद हुआ। गंगा पार उतारने के लिए केवट की मनुहार की। तब मांगी नाव ना केवट आना, मोहि तुम्हार मर्म मैं जाना...तो केवट ने कहा कि प्रभु आपके मर्म को जान गया हूं। इसलिए मुझे आपके चरण धोने दो, तभी में आपको नाव में जाने दूंगा। इसी बीच चित्रकूट गमन और भरत मिलन का मंचन हुआ। समिति अध्यक्ष सुरेंद्र गोलछा ने बताया कि मंगलवार को शाम 7 बजे मंचन शुरू होगा।

उधर, खिरणी फाटक के शांति नगर पार्क में चल रहे रामलीला में सोमवार को राम जन्म, ताड़का वध, अिहल्या उद्धार और पुष्प वाटिका भ्रमण के प्रसंग हुए। आयोजक अभय कुमावत ने बताया कि रामलीला 3 अक्टूबर तक प्रतििदन शाम 7 बजे से शुरू होगी।