निशुल्क परामर्श शिविर संपन्न
निशुल्क परामर्श शिविर संपन्न
जयपुर| राजस्थानपेंशनर समाज मुरलीपुरा समिति के अध्यक्ष वैद्य रामगोपाल शर्मा की अध्यक्षता एवं मणिपाल हॉस्पिटल के सहयोग से सामुदायिक भवन में निशुल्क परामर्श शिविर संपन्न हुआ। शिविर में ब्लडप्रेशर, जोड़ों के दर्द, डायबिटीज एवं सांस की तकलीफ से पीड़ित 300 रोगियों की निशुल्क जांच कर परामर्श दिया गया।
जम्मू-कश्मीरबाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री से भरा ट्रक रवाना
जयपुर| हिंदुस्तानपेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड एवं एचपीसीएल जयपुर डीलर्स ने जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए दैनिक उपभोग की चीजों से भरा ट्रक रवाना किया। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनीत बगई कोषाध्यक्ष रामपाल अग्रवाल ने बताया कि वहां पर कार्यरत हिंदुस्तान पेट्रोलियम के कर्मचारी अधिकारी अपनी देखरेख में जयपुर और मुंबई कार्यालय से भेजी गई राहत सामग्री का वितरण जनता में कराएंगे।