खंडग्रास चंद्रग्रहण 8 को
ज्योतिषाचार्यपंडित पुरुषोत्तम गौड़ के मुताबिक ये ग्रहण वृष, मिथुन, तुला और मकर राशि वालों के लिए लाभदायी रहेगा। मीन, मेष, सिंह और धनु राशि वालों के लिए ग्रहण अशुभ और कर्क, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए ग्रहण मिश्रित फलदायी रहेगा।
भास्कर न्यूज| जयपुर
आकाशीयघटना खंडग्रास चंद्रग्रहण शरद पूर्णिमा यानि 8 अक्टूबर को रहेगा। खंडग्रास ग्रहण की ये घटना प्रदेश के पूर्वी इलाकों में होगी। इनमें जयपुर, कोटा और टोंक के पूर्वी इलाकों में ही ग्रहण होगा। जबकि यहां शहरी इलाकों में ग्रहण नहीं होगा। ज्योतिषविदों की मानें तो ऐसे इलाके जहां चंद्रोदय का समय शाम 6.05 बजे है, वहां ग्रहण नहीं होगा। क्योंकि ग्रहण का समय दोपहर 2.44 से शाम 6.05 बजे तक ही रहेगा। पंडित बंशीधर जयपुर पंचांग निर्माता पंडित दामोदर प्रसाद शर्मा के मुताबिक जहां ग्रहण होगा, वहां सुबह 5.45 बजे सूतक शुरू हो जाएगा। चंद्रग्रहण जयपुर, सीकर, कोटा, झुंझुनूं, टोंक और बूंदी में मुख्यालयों पर नहीं दिखेगा।
एकसे 10 मिनट दिखेगा : प्रदेशमें ग्रहण 1 से 10 मिनट तक दिखेगा। इनमें सबसे सबसे अधिक 10 मिनट तक धौलपुर में दिखेगा ग्रहण। भरतपुर : 9 मिनट, दौसा : 3 मिनट, कोटपूतली : 1 मिनट, झुंझुनूं-खेतड़ी : 3 मिनट, अलवर : 5 मिनट, करौली : 6 मिनट, सवाई माधोपुर : 4 मिनट रहेगा।
यहांनजर आएगा ग्रहण
अलवर,भरतपुर, दौसा, करौली, सवाईमाधोपुर, धौलपुर, बारां में ग्रहण पूरी तरह नजर आएगा। इनमें जयपुर में चाकसू, निवाई, चौमू, रींगस, सीकर में श्रीमाधोपुर, अजीतगढ़, नीम का थाना, उदयपुर वाटी, झुंझुनूं में चिड़ावा, पिलानी, कोटा में मुंडरा , झालावाड़ में पिड़ावा, बूंदी में नैनवां में चंद्रग्रहण दिखेगा। इसके अलावा भारत के मध्य-पूर्वी भागों में खंडग्रहण ग्रहण दिखेगा। जबकि आस्ट्रेलिया, उत्तरी-दक्षिणी अमेरिका, जापान, सिंगापुर, थाईलैंड, रूस और चीन में खग्रास ग्रहण होगा।