पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारियों को बिजली करंट से बचने के गुर सिखाएगी बुकलेट

कर्मचारियों को बिजली करंट से बचने के गुर सिखाएगी बुकलेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| प्रदेशकी पांचों सरकारी बिजली कंपनियों के इंजीनियरों कर्मचारियों को बिजली करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव की जानकारी देने के लिए ज्वॉइंट मैनेजमेंट कमेटी (जेएमसी) मंगलवार को एक बुकलेट जारी करेगा। पिछले दिनों बिजली दुर्घटनाओं के कारण कई कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। इसको गंभीरता से लेते हुए जेएमसी ने यह बुकलेट बिजली विशेषज्ञों से तैयार करवाई है। जेएमसी के चेयरमेन आरवीपीएन के चीफ इंजीनियर डी. पी. गुप्ता ने बताया कि ये बुकलेट बिजली कंपनियों के 6 हजार से ज्यादा कर्मचारियों इंजीनियरों में बांटी जाएगी।