पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो अक्टूबर को होने वाला पंचायत सम्मान समारोह स्थगित

दो अक्टूबर को होने वाला पंचायत सम्मान समारोह स्थगित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | पंचायतीराज स्थापना दिवस पर 2 अक्टूबर को इंदिरागांधी पंचायतीराज संस्थान में प्रस्तावित सम्मान समारोह को पंचायतीराज विभाग ने स्थगित कर दिया है। पंचायती राज विभाग के सचिव एवं आयुक्त राजेश यादव ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। सूत्रों के अनुसार सम्मान के लिए विभाग को जनप्रतिनिधियों अफसर-कर्मचारियों के जो नाम मिले हैं, उनकी अभी स्क्रीनिंग का काम पूरा नहीं हुआ है। इसके कारण यह कार्यक्रम स्थगित किया गया है। अब यह कार्यक्रम 14 नवंबर को कराया जा सकता है।