- Hindi News
- प्रोबेशनर ट्रेनी के वेतन में 20% इजाफे के लिए कैबिनेट नोट तैयार
प्रोबेशनर ट्रेनी के वेतन में 20% इजाफे के लिए कैबिनेट नोट तैयार
जयपुर | प्रदेशके एक लाख प्रोबेशनर ट्रेनीज को 1 अक्टूबर से 20% ज्यादा वेतन मिलने की उम्मीद फिलहाल पूरी नहीं होगी, लेकिन अच्छी खबर यह है कि जब भी उन्हें बढ़ा वेतन मिलेगा, बकाया राशि एरियर के रूप में अदा कर दी जाएगी। वित्त विभाग ने इस मामले का कैबिनेट नोट तैयार कर लिया है। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी। बजट सत्र के विनियोग विधेयक पर चर्चा के जवाब में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने घोषणा कि थी 1 सितंबर से प्रोबेशनर ट्रेनीज के वेतन में 20% का इजाफा किया जाएगा। यानी एक अक्टूबर को उन्हें मिलने वाला वेतन 20% बढ़ाकर दिया जाएगा, लेकिन वित्त विभाग ने अब तक इसकी अधिसूचना जारी नहीं की।
किसेकितना फायदा
प्रदेशमें वर्तमान में विभिन्न महकमों में करीब 1 लाख प्रोबेशनर ट्रेनी काम कर रहे हैं। इसमें कनिष्ठ लिपिक के लिए प्रोबेशनर ट्रेनी को वर्तमान में 7900 रुपए फिक्स मिल रहे हैं। 20 प्रतिशत इजाफे के बाद उसे हर माह 9480 रुपए मिलने लगेंगे। द्वितीय श्रेणी अध्यापक को वर्तमान में 13050 रुपए प्रतिमाह मिल रहे हैं, 20 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद इन्हें 15660 रुपए मिलेंगे। ऐसे ही तृतीय श्रेणी अध्यापकों को वर्तमान में 11100 रुपए प्रतिमाह मिल रहे हैं जो 20 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद 13320 रुपए हो जाएंगे।