गायत्री राठौड़ को अतिरिक्त प्रभार
जयपुर | राज्यसरकार ने दो आईएएस अधिकारियों को उनके पद के साथ अन्य विभागों का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा है। इस संबंध में सोमवार को आदेश निकाले गए। एक आदेश में कार्मिक विभाग ने गृह विभाग की सचिव गायत्री राठौड़ को राजस्थान अरबन इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट प्रोजेक्ट जयपुर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वहीं आईएएस राम खिलाड़ी के सेवानिवृत्त होने पर अजमेर के संभागीय आयुक्त का अतिरिक्त दायित्व अजमेर कलेक्टर भवानी सिंह देथा को सौंपा गया है।