- Hindi News
- पं. दीनदयाल उपाध्याय की 98वीं जयंती भाजपा धानक्या में मनाएगी
पं. दीनदयाल उपाध्याय की 98वीं जयंती भाजपा धानक्या में मनाएगी
पं. दीनदयाल उपाध्याय की 98वीं जयंती भाजपा धानक्या में मनाएगी
िवसं. जयपुर | भारतीयजन संघ के शिखर पुरुष रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय की 98वीं जयंती उनकी जन्म स्थली रहे झोटवाड़ा के धानक्या गांव में 25 सितंबर को मनाई जाएगी। कार्यक्रम भाजपा जयपुर देहात की ओर से करवाया जा रहा है। समारोह में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी समेत 159 विधायकों और सभी 25 सांसदों को आमंत्रित किया जा रहा है। भाजपा जयपुर देहात के जिलाध्यक्ष दीनदयाल कुमावत ने बताया कि वसुंधरा सरकार 1.91 करोड़ खर्च करके पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म स्थली धानक्या में संग्रहालय बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री समेत सभी विधायकों-सांसदों को आमंत्रित किया जा रहा है। संघ के वरिष्ठ प्रचारकों को भी आमंत्रित किया जाएगा। भास्कर ने 11 फरवरी 2014 के अंक में ‘जन्म स्थान पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम का बोर्ड तक नहीं’ खबर प्रकाशित कर उपेक्षा की शिकार गुमनाम जन्म स्थली के बारे में ध्यान आकर्षित किया था।