पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दलित छात्रों की टीसी काटने की जांच की जाए

दलित छात्रों की टीसी काटने की जांच की जाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| बीकानेरजिले के नोखा स्थित टांट गांव में राजकीय प्राथमिक स्कूल के हैड मास्टर की मटकी से पानी पीने पर 11 दलित छात्रों को स्कूल से निकाले जाने की घटना की जांच की मांग शिक्षामंत्री से की गई है। टोडाभीम से विधायक घनश्याम मेहर के अनुसार इस घटना की सत्यता की जांच होनी चाहिए। अगर ऐसा है तो दोषी शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए इस संबंध में शिक्षामंत्री को पत्र लिखा गया है। उधर अनुसूचित जाति जनजाति युवा संघ के अध्यक्ष दीपक डंडोरिया ने भी इस प्रकरण में जांच की मांग की है। गौरतलब है कि इस मामले में छात्रों के परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया है।