पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अदालतों में शुरू हो गया कामकाज

अदालतों में शुरू हो गया कामकाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वकीलोंकी 14 सूत्री मांगों को लेकर एडवोकेट संघर्ष समिति के आह्वान पर दो माह से भी अधिक समय से चल रही हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गई। सोमवार से ही सेशन कोर्ट सहित जिले के अन्य न्यायालय में फिर से कामकाज शुरू हो गया। दिनभर कोर्ट में पक्षकारों की भीड़ रही। जिला अभिभाषक संस्था द्वारा अन्य कोर्टों में भी मैसेज के जरिए हड़ताल स्थगित करने की जानकारी दी गई। जिला अभिभाषक संस्था अध्यक्ष मोहम्मद फरजन ने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर गत 68 दिन से चली रही वकीलों की हड़ताल स्थगित हो गई हैं। सोमवार से कोर्ट में कामकाज शुरू हो गया। जिसके चलते दिनभर न्यायालय में पक्षकारों की भीड़ रही। वकील भी कोर्ट परिसर में ही अलग-अलग ग्रुपों में खड़े होकर हड़ताल हुए फायदे नुकसान पर चर्चा करते रहे। फरजन ने बताया कि जयपुर से एडवोकेट संघर्ष समिति द्वारा मैसेज भेजकर हड़ताल स्थगित करने की जानकारी दिए जाने पर जिला अभिभाषक संस्था ने भी जिले के अन्य न्यायालयों में भी हड़ताल स्थगित करने का मैसेज भेजा है। विदित रहे कि 14 सूत्रीय मांगों को लेकर गत 68 दिनों से वकीलों के हड़ताल पर चले जाने से न्यायालयों में वीरानी छाई हुई थी। पक्षकारों के काम नहीं हो रहे थे। आमजन के विभिन्न प्रमाण पत्र बनवाने के काम भी प्रभावित हो रहे थे। हड़ताल स्थगित होने के साथ ही वकीलों के साथ ही आमजन ने भी राहत महसूस की है। हड़ताल के कारण विभिन्न प्रकरणों में गिरफ्तार आरोपियों की जमानतें नहीं होने के कारण जिला जेल में बंदियों की संख्या बढ़ती जा रही थी। हड़ताल के दौरान क्षमता से अधिक बंदी हो गए।