- Hindi News
- पीसीपीएनडीटी एक्ट का उल्लंघन, नोटिस जारी
पीसीपीएनडीटी एक्ट का उल्लंघन, नोटिस जारी
जयपुर। चिकित्साविभाग ने पीसीपीएनडीटी एक्ट का उल्लंघन करने पर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसका स्पष्टीकरण नोटिस मिलने के 15 दिन के अंदर देना होगा। नोटिस दिए जाने वाले अधिकारियों में नरेन्द्र पाल सिंह तत्कालीन उपखंड समुचित प्राधिकारी एवं उपखंड अधिकारी बुहाना(वर्तमान में अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद झुंझुनूं), मोहम्मद अबुबक्र तत्कालीन उपखंड समुचित प्राधिकारी एवं उपखंड अधिकारी खेतड़ी (सचिव अल्पसंख्यक आयोग सचिवालय जयपुर), डॉ.एस.एन.धोलपुरिया जिला नोडल अधिकारी (पीसीपीएनडीटी) एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी झुंझुनूं तथा नंदलाल पूनिया जिला समन्वयक झुंझुनूं है। पूनिया को इंदु अल्ट्रासाउंड स्केन सेन्टर पर भर्ती मरीजों की सुविधा नहीं होने के बावजूद वस्तुस्थिति से संबंधित अफसर को जानकारी नहीं दी।
भास्कर में 15 सितंबर का प्रकािशत
15 दिन में मांगा जवाब