पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रांसफाॅर्मर चोरी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

ट्रांसफाॅर्मर चोरी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीणक्षेत्रों से बिजली के ट्रांसफाॅर्मर चोरी करके उससे ऑयल तांबा निकालकर बेचने वाले गिरोह को हरमाडा थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी नासिर, साजिद और जहुर भंडारा गांव भरतपुर के रहने वाले हैं। तीनों पिछले एक साल से ट्रांसफार्मर से ऑयल और तांबा चोरी की करीब 30 वारदाते कर चुके हंै। आरोपियों ने अामेर, हरमाड़ा और चौमू इलाके में चोरी की वारदाते कबूली हैं। पुलिस आरोपियों के अन्य दो साथियों की तलाश कर रही हैं। आरोपी नासिर की नींदड मोड़ विश्वकर्मा में कबाड़ी की दुकान है। जांच अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी नींदड मोड़ पर एक कबाड़ी की दुकान में ट्रांसफार्मर से निकाला गया तांबा बेचा जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कबाड़ी की दुकान की तलाश ली। जहां पर तांबे के तार थे। पुलिस वहां पर मौजूद नासिर को पकड़कर थाने ले आई, जहां पर पूछताछ के दौरान ट्रांसफाॅर्मर चोरी करके उससे ऑयल और तांबे के तार निकालकर बेचने की बात कबूली। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के अन्य दो साथी साजिद और जहुर को गिरफ्तार कर लिया।

हरमाड़ा में गिरफ्तार गिरोह के बदमाश।