- Hindi News
- 108 एंबुलेंस के सभी वाहनों का होगा भौतिक सत्यापन
108 एंबुलेंस के सभी वाहनों का होगा भौतिक सत्यापन
जयपुर| प्रदेशमें संचालित 108 एंबुलेंस के सभी वाहनों का भौतिक सत्यापन 30 सितंबर तक अनुबंध के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। वाहनों का मौखिक सत्यापन के दौरान संतोषजनक रिपोर्ट नहीं मिलने पर संबंधित वाहनों के संचालन का भुगतान रोक दिया जाएगा।
मिशन निदेशक ( नेशनल हैल्थ मिशन) नवीन जैन ने 108 एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी जीवीके-ईएमआरआई के अधिकारियों के साथ सोमवार को स्वास्थ्य भवन में आयोजित बैठक में निर्देश दिए। भौतिक सत्यापन में गाड़ी की स्थिति, नंबर प्लेट, निर्धारित उपकरण, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, दैनिक चैक बुक, लॉग बुक एवं वाहन के अनुसार रिपोर्ट विभाग को भेजनी होगी। जैन ने एंबुलेंस वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण लंबे समय तक खड़े रहने की बात पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कंपनी के अधिकारियों को दुर्घटना पर तत्काल संबंधित जिले के जिला कलेक्टर या जिला पुलिस अधीक्षक को सूचना के साथ ही मुख्यालय में रिपोर्ट करने के लिए कहा है। साथ ही एंबुलेंस वाहनों पर चालक एवं नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी लगाए जाने के मामले में नियमानुसार श्रम कानून की पालना तथा सभी कर्मचारियों को निर्धारित रोटेशन के अनुसार ड्यूटी पर तैनात किया जाना सुनिश्चित करें।