- Hindi News
- बी.एससी नर्सिंग रिमांडेड परीक्षा के लिए ज्ञापन
बी.एससी नर्सिंग रिमांडेड परीक्षा के लिए ज्ञापन
बी.एससी नर्सिंग रिमांडेड परीक्षा के लिए ज्ञापन
जयपुर| राजस्थानस्टूडेंट नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक राजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को हैल्थ यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक को बी.एससी नर्सिंग की रिमांडेड परीक्षा शुरू करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष मिथलेश कुमार टॉंक का कहना है कि छात्रों को लंबे समय तक परीक्षा नहीं होने से छात्रों को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए रिमांडेड परीक्षा जल्द शुरू करने की मांग की है। मांगे शीघ्र नहीं मानने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
निजीस्कूल संचालकों ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा
जयपुर|स्कूल शिक्षापरिवार ने मांगपत्र तैयार कर सोमवार को राज्यपाल मुख्यमंत्री को भेजा। इसमें कहा गया है कि विदेशों में शिक्षा में आधुनिक तकनीकी इस्तेमाल हो रही है। लेकिन यहां सरकारी हस्तक्षेप के कारण शिक्षा का स्तर गिर रहा है। उन्होंने फीस एक्ट में संशोधन की मांग उठाई है।