- Hindi News
- हज यात्रा पर जाने वालों को दिया प्रशिक्षण
हज यात्रा पर जाने वालों को दिया प्रशिक्षण
भीलवाड़ा. निजीट्यूर एजेंसी द्वारा हज पर जाने वाले यात्रियो को सोमवार को सांगानेरी गेट स्थित दारुल उलूम में प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य प्रशिक्षक अब्दुल रहमान डायर ने बताया कि इस दौरान 108 जनों को उमरा हज का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में हज यात्रा पर जाने वालों को मदीना के बारे में बताया गया। मौलाना हफीजुर्रहमान की सदारत में हुए प्रशिक्षण में इकबाल, मुकीम काजी एवं हाजी सोहेल छीपा उपस्थित थे। हज के लिए दल 20 सितंबर को जयपुर दिल्ली से रवाना होगा।
न्यूज इनबॉक्स