- Hindi News
- मोदी के जन्म दिन पर प्रदेश भाजपा बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाएगी धन
मोदी के जन्म दिन पर प्रदेश भाजपा बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाएगी धन
मोदी के जन्म दिन पर प्रदेश भाजपा बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाएगी धन
जयपुर।प्रदेशभाजपा अध्यक्ष अशोक परनामी ने जम्मू- कश्मीर के बाढ़ पीडितों की मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को प्रदेश भर में एक दिवसीय धन संग्रह कार्यक्रम का आयोजन करने के निर्देश दिए है। मोदी ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि ‘‘मेरा जन्मदिन मनाया जाए और हम मिलकर जम्मू-कश्मीर के अपने भाई-बहिनों के लिए तन-मन-धन से जो मदद कर सकते हैं, करें’’।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने बताया कि मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में प्रमुख कार्यकर्ताओं, प्रभारी, सह-प्रभारी विधानसभा अनुसार कार्यक्रम का आयोजन रखा है।