पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जोधपुर डिस्कॉम के टेक्निकल डायरेक्टर बने सुनील मेहता

जोधपुर डिस्कॉम के टेक्निकल डायरेक्टर बने सुनील मेहता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर डिस्कॉम के टेक्निकल डायरेक्टर बने सुनील मेहता

जयपुर।ऊर्जाविभाग ने सोमवार को आदेश जारी कर चीफ इंजीनियर सुनील मेहता को जोधपुर डिस्कॉम का डायरेक्टर (टेक्निकल) नियुक्त किया है। इस पद पर उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए हुई है। मेहता फिलहाल जयपुर डिस्कॉम की मेटेरियल मैनेजमेंट (एमएम) विंग में चीफ इंजीनियर के पद पर लगे हैं और जयपुर सिटी सर्किल के अधीक्षण अभियंता भी रह चुके हैं। मेहता मूलतः जोधपुर निवासी हैं तथा इन्होंने 1978 में जोधपुर के एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में सैकंड टॉपर रहे हैं। उन्हें 1978 में सीधे एईएन के पद पर नियुक्ति दी गई थी। चीफ इंजीनियर सुनील मेहता को टेक्निकल मेटेरियल मैनेजमेंट विंग का लंबा अनुभव है। नवनियुक्त डायरेक्टर (टेक्निकल) सुनील मेहता ने बताया कि उपभोक्ता सेवाओं सिस्टम को बेहतर करना प्राथमिकता है। घरेलू उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली देना, बेहतर गुणवत्ता की बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जाएगा।