- Hindi News
- मोर मारने वालों के खिलाफ चुप नहीं बैठेंगे : कटारिया
मोर मारने वालों के खिलाफ चुप नहीं बैठेंगे : कटारिया
जयपुर | डूंगरगढ़विधानसभा क्षेत्र में तीतर और मोर मारे जाने की घटनाओं पर सदन में उठे मामले पर ग्रामीण विकास मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने गृहमंत्री की ओर से जवाब देते हुए कहा, आप मुझसे दबाव डालकर कुछ करा लेंगे, यह संभव ही नहीं। मामला निर्दलीय माणिक चंद सुराणा ने स्थगन प्रस्ताव के जरिए उठाया। सुराणा ने इस मामले की जांच सीआईडी सीबी से कराने की मांग की और कहा कि पुलिस के खिलाफ मामला बनता है और कार्रवाई उन पर हुई जो वन्यजीवों को बचा रहे थे। कटारिया ने कहा कि वे मामले की जांच सीनियर स्तर के अधिकारी से कराएंगे और तय मानिए कि दोषी के खिलाफ सरकार चुप नहीं बैठेगी। सारे तथ्य आने पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि शराब ठेका जलाना किसी का अधिकार नहीं है। अकारण आगजनी करने के बाद पुलिस कार्रवाई करना जरूरी हो जाता है।