पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोदी के आह्वान पर 25 से 2 तक तिथिवार अलग अलग जगह होगी सफाई

मोदी के आह्वान पर 25 से 2 तक तिथिवार अलग अलग जगह होगी सफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के आह्वान पर सभी निकाय क्षेत्रों में 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विशेष स्वच्छ भारत अभियान चलाया जाएगा।, स्कूल, सड़क, टॉयलेट, धार्मिक स्थल से लेकर पर्यटक स्थलों की सफाई अलग अलग दिन निर्धारित कर करवाई जाएगी। यह आदेश नगरीय विकास विभाग और स्वायत्त शासन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को दिए। शीघ्र ही अभियान की मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तर पर कलेक्टरों की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटियों का गठन किया जाएगा। इस दौरान अधिकारियों ने निकायों से अफोर्डेबल हाउसिंग, केंद्र के सहयोग से संचालित योजनाओं एवं राजस्व वसूली की प्रगति की जानकारी ली।