पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस बार भाजपा की नाराजगी भारी पड़ी आईपीएस पंकज चौधरी को

इस बार भाजपा की नाराजगी भारी पड़ी आईपीएस पंकज चौधरी को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
िव.सं. जयपुर| भाजपानेताओं के भारी दबाव के चलते आखिरकार राज्य सरकार को आईपीएस अधिकारी एवं बूंदी के एसपी पंकज कुमार चौधरी को एपीओ करना पड़ा। चौधरी वही आईपीएस है जिन्हें कांग्रेस शासन में जैसलमेर एसपी पद से इसलिए हटा दिया गया था, क्योंकि उन्होंने कांग्रेस विधायक सालेह मोहम्मद से पंगा ले लिया था। और उनके पिता गाजी फकीर की हिस्ट्री शीट खोल दी थी। विधानसभा चुनाव से एनवक्त पहले जैसलमेर से हटाए गए चौधरी के बारे में तब की सरकार ने रुटीन तबादला बताया था, लेकिन इस बार सरकार का फैसला सुनाने सामने आए डीजीपी ओमेंद्र भारद्वाज ने कहा कि चौधरी की लापरवाही से कानून व्यवस्था बिगड़ी। हालांकि सरकार को यह तय करने में पूरे दस दिन लग गए कि नैनवां में हालात क्यों बिगड़े।

क्या कहते हैं डीजीपी

बूंदीजिले के नैनवां के खानपुरा गांव में पिछले दिनों हुई तोड़-फोड़, आगजनी एवं कानून व्यवस्था बिगड़ने की घटना में एसपी पंकज कुमार चौधरी की प्रथम दृष्टया कर्तव्यों के प्रति लापरवाही सामने आई। राज्य सरकार ने इसे गंभीरता से लिया। उन्हें अन्य आदेशों तक पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा है। चौधरी से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। डीजीपी ने बताया कि चौधरी ने घटना की सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई नहीं करने एवं स्वयं द्वारा कानून व्यवस्था नहीं बनाए जाने के कारण यहां स्थिति संवेदनशील हुई। इन कारणों से राज्य सरकार ने अपने नीतिगत निर्णय में अति संवेदनशीलता दिखाई। इस मामले में चौधरी की शिथिलता, घटना के प्रति सावचेत होने, त्वरित कार्रवाई नहीं करने एवं कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

भाजपा नेताओं के दबाव में हटाना पड़ा

13सितंबर को खानपुरा में कर्फ्यू लगा और 20 सितंबर को उठा लिया गया। इस बीच तक भाजपा नेता थाना प्रभारी को हटाने की मांग पर अड़े थे। गत शनिवार को भाजपा की मांग में अचानक बदलाव आया। कोटा सांसद ओम बिड़ला बूंदी विधायक अशोक डोगरा जेल में बंद आरोपियों से मिले। स्थानीय नेताओं से बातचीत की। नगरपालिका बोर्ड अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने इस्तीफे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी को भेज दिए। सरकार पर दबाव बना। पार्टी में हालात बेकाबू होते देख सरकार को बूंदी एसपी को एपीओ करने का निर्णय करना पड़ा।

विवादों में राजस्थान के आईएएस-आईपीएस

आईएएस बी.बी.मोहन्ति : युवती से