यहां तबादले के लिए संपर्क नहीं करें
जयपुर | तबादलोंपर लगी सरकारी रोक से कर्मचारी ही नहीं आईएएस अधिकारी तक परेशान हो रहे हैं। जिन कर्मचारियों के तबादले नहीं हो रहे वे इस इंतजार में मंत्रियों से लेकर अफसरों के चक्कर लगा रहे हैं, कि तबादला सूची जारी हो तो उनका नंबर उसमें जरूर जाए। शिक्षा विभाग में तबादलों की अर्जियों ने अफसरों का ऑफिस में बैठना किस कदर मुश्किल कर दिया है इसका नजारा सचिवालय भी में देखने को मिल रहा है। तबादले की अर्जी लेकर आने वालों की भीड़ से बचने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव पी के गोयल ने अपने ऑफिस के गेट पर एक सूचना चस्पा करवा दी। इसमें लिखा है कृपया स्थानांतरण/पदस्थापन/प्रतिनियुक्ति आदि के संबंध में यहां संपर्क नहीं करें। सक्षम स्तर पर संपर्क करें।