सजा मैया शेरावाली का दरबार
जयपुर| मातावैष्णोदेवी युवा सेवा समिति, किसान मार्ग के तत्वावधान में बुधवार को मैया शेरावाली का जागरण आयोजित हुआ। इस अवसर पर माता का 50 फीट ऊंचा स्वर्ण मंदिर बनाया गया। इसमें माता वैष्णोदेवी की पिंडियां के साक्षात दर्शन हुए। उत्तरी भारत के भजन गायकों ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुति से वातावरण को आस्था और भक्ति से सराबोर कर दिया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।