कही नहीं सप्लाई हो रहा दूषित पानी
एक्सईएन का मंत्री को जवाब
जयपुर| सोढ़ालासिविल लाइन के आसपास के इलाके में दो सप्ताह से पीलिया की बीमार दूषित पानी की मार झेल रहे लोगों को राहत मिलने के बजाए मामला उलझता जा रहा है। क्षेत्र के एक्सईएन मुकेश गोयल ने बुधवार को जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी को 500 सैंपल लेने की रिपोर्ट दी है। साथ ही कहीं पर भी दूषित पानी सप्लाई नहीं होने की दलील दी है। दूसरी ओर क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों के पीलिया होने के बावजूद संबंधित इंजीनियरों का बचाव करने से सिस्टम पर भी सवाल उठ रहे हैं।
उधर, लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन, जलदाय विभाग चिकित्सा विभाग क्षेत्र में पीलिया फैलने के कारणों का मालूम नहीं लगा पाए। उनका आरोप है कि क्षेत्र में पेयजल सप्लाई की जिम्मेदारी संभाल रहे एक्सईएन मुकेश गोयल एईएन दीपक शर्मा मामले का निस्तारण करने के बजाए उलझाने में लगे हैं। वहीं जलदाय विभाग के चीफ इंजीनियर सी. एम. चौहान ने बताया कि दूषित पानी के बारे में लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। अब पीलिया के रोगी कम हुए हैं। दूसरी ओर सीएमएचओ डॉ. ओ. पी. थाकन ने बताया कि पीलिया मुख्यतया दूषित पानी के कारण ही होता है। फिर भी क्षेत्र का सर्वे मामले की जांच करवाई जा रही है।
चिकित्साविभाग की जांच पर भी उठे सवाल
क्षेत्रमें अब तक 70 से ज्यादा पीलिया रोगियों का पता चला है। इसके बावजूद चिकित्सा विभाग ने इसके कारण स्पष्ट नहीं किए हैं। लोगों का मानना है कि जलदाय विभाग के दबाव में चिकित्सा विभाग भी तथ्यों को छुपा रहा है।