पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो युवतियों एक महिला सहित पांच लोग लापता

दो युवतियों एक महिला सहित पांच लोग लापता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| शहरमें विभिन्न थाना इलाकों से पांच लोग गायब हो गए। इनमें दो युवतियां एक महिला भी शामिल है।

जवाहरनगर में टीला नंबर 3, कच्ची बस्ती निवासी प्रकाश मल्होत्रा की बेटी नीतू (22) 3 दिसंबर को सुबह करीब 4 बजे घर से चली गई। उसने फिरोजी शर्ट लाल रंग की पैंट पहन रखी थी। उसके पास मोबाइल भी था।

ट्रांसपोर्ट नगर इलाके से दिमागी रूप से कमजोर उर्मिला मीणा (35) मानसिक चिकित्सालय के पास से 5 दिसंबर को लापता हो गई। गावं खेड़ी टोडाभीम, करौली निवासी उर्मिला के पिता मिट्ठालाल ने टीपीनगर थाने में रिपोर्ट दी है। वे बेटी को मानसिक चिकित्सालय में दवा दिलाने लाए थे। उसने काला लहंगा कमीज, लाल ओढऩी बादामी रंग की शॉल ओढ़ रखी थी।

वहीं, गांव काकन, थाना करहल जिला मैनपुरी निवासी कुमारी अर्चना (17) भाई के साथ अहमदाबाद से ट्रेन में बैठकर गांव जा रही थी। जयपुर स्टेशन पर अर्चना पानी पीने उतरी और लापता हो गई। उसने बैंगनी रंग का सूट मरुन रंग की सलवार पहन रखी है। उसके पिता रमेशचंद कठेरिया भाई अनिल कुमार ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

सेक्टर-2 प्रताप नगर निवासी मुरलीधर मदान के बेटे मनोज (21) की सेक्टर 3 में दुकान है। वह 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे दुकान से सिटी में गया था, इसके बाद नहीं लौटा। मनोज ने लाल रंग की शर्ट जूते पहन रखे थे। दाहिनी आंख के नीचे चोट का निशान है।

इसी तरह चांदी का ताजिया चौकी, रामगंज निवासी मोहम्मद सलीम अंसारी (50) नगीनों का व्यवसाय करते हैं। वह 23 नवंबर को घर से व्यवसाय के सिलसिले में दिल्ली जाने को निकले थे। उन्होंने अगले दिन फोन कर दिल्ली पहुंचने की बात कही। इसके बाद से सलीम अंसारी वापस घर नहीं लौटे। उनका मोबाइल फोन बंद रहा है।