पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएमएस प्राचार्य : पैनल में 3 नाम

एसएमएस प्राचार्य : पैनल में 3 नाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| मुख्यसचिव सी.एस.राजन की अध्यक्षता में गठित कमेटी के सदस्यों ने एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के लिए पैनल में मुख्यमंत्री को तीन नाम भेजे हैं। सिर्फ हरी झंडी मिलने का इंतजार है। पैनल में भेजे गए नामों में डॉ.यूएस.अग्रवाल (चर्म रोग विभाग के अध्यक्ष), डॉ.सी.एम.शर्मा ( न्यूरोलोजी विभाग के अध्यक्ष) एवं डॉ.अार.एम.माथुर ( कार्डियोथोरेसिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष) शामिल है। मुख्यमंत्री की ओर से किसी एक नाम पर अनुमति मिलने के बाद एसएमएस मेडिकल कॉलेज का प्राचार्य बनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने जयपुर, अजमेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा एवं बीकानेर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के लिए 3 4 नवंबर को सचिवालय के मेडिकल शिक्षा कार्यालय में साक्षात्कार आयोजित हुए थे। चयन समिति में मुख्य सचिव के अलावा हैल्थ यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ.राजाबाबू पंवार, प्रमुख सचिव (मेडिकल शिक्षा) जे.सी.महांति एवं प्रमुख सचिव ( डीओपी) थे। मुख्यमंत्री साक्षात्कार में शामिल होने वाले सभी नामों में एक का चयन कर सकती हैं।

डॉ.बैरीको एमसीआई से अनुमति : मेडिकलकाउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) नई दिल्ली ने राज्य सरकार की ओर से नियुक्त कंसल्टेंट जाने-माने ऑर्गन ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ.क्रिस्टोफर बैरी को प्रेक्टिस करने की अनुमति दे दी है।