- Hindi News
- मानवािधकारों के लिए श्रमिकों ने दिया धरना
मानवािधकारों के लिए श्रमिकों ने दिया धरना
जयपुर| अंतरराष्ट्रीयमानवाधिकार दिवस पर बुधवार को राजस्थान निर्माण जनरल मजदूर यूनियन द्वारा धरना आयोजित कर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम ज्ञापन दिया गया। यूनियन के राज्य महामंत्री हरकेश बुगालिया ने बताया कि 10 सूत्री ज्ञापन दिया गया है। असंगठित क्षेत्र के घरेलू कामगार महिला, निर्माण मजदूरों, बंजारों थड़ी ठेलेवालों की सामाजिक सुरक्षा को लेकर धरने का आयोजन किया गया। उधर, दलित अधिकार केंद्र में संगोष्ठी हुई। केंद्र के समन्वयक भगवानसहाय बैरवा ने बताया कि जयपुर, जोधपुर और अलवर में दो विशेष कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। इनके माध्यम से महिलाओं और कमजोर वर्गों के विधिक प्रकरणों पर सहयोग सहायता दी जा सकेगी। मानवाधिकार दिवस पर निकाली रैली
राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण संस्थान की ओर से छोटी चौपड़ से रैली निकाली गई। पूर्व न्यायाधीश इंद्रसेन इसरानी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और प्रेम, स्नेह और भाईचारे की भावना के साथ रहने का संदेश दिया। पूर्व न्यायाधीश आर.के.आकोदिया ने जाति, धर्म, के आधार पर मतभेद नहीं करने की सीख दी। संस्थान अध्यक्ष हाजी अब्दुल रशीद खान डॉ. शाहिद गुडएज ने कार्यक्रम को संबोधित किया।