जहां आदर मिले वहां जाएं किरीटभाई
जयपुर| ऐसेकिसी स्थान पर नहीं जाना चाहिए जहां जाने आपका आदर ना हो, और आपके आगमन पर सामने वाले को प्रसन्नता ना हो। यह बात आचार्य किरीट भाई ने विद्याधर नगर के महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान में चल रही रामकथा में सती प्रसंग के दौरान कही। उन्होंने कहा कि वैर, वहम और वासना जीवन-मृत्यु दोनों को बिगाड़ देती है। रामकथा ज्ञानयज्ञ महोत्सव के तीसरे दिन सती प्रसंग, शिव-पार्वती विवाह और रामजन्म प्रसंग हुए। इस दौरान हुए भजनों पर पांडाल में बैठे श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए। कथा 16 दिसंबर तक दोपहर 2 से 6 बजे तक चलेगी।