- Hindi News
- जलदाय मंत्री मुख्यालय पहुंचीं, गायब इंजीनियरों की गैर हाजिरी लगाई
जलदाय मंत्री मुख्यालय पहुंचीं, गायब इंजीनियरों की गैर-हाजिरी लगाई
जयपुर| जलदाय विभाग के मुख्यालय अन्य दफ्तरों में इंजीनियरों कर्मचारियों की कार्यप्रणाली सुधारने और दफ्तर में नहीं मिलने की शिकायतें गंभीरता से लेते हुए बुधवार सुबह 10 बजे मंत्री किरण माहेश्वरी खुद ही जल भवन पहुंच गईं। उन्होंने समय पर दफ्तर नहीं आने वाले इंजीनियरों के नाम के आगे रिमार्क (गैर-हाजिरी) लगाया। कई इंजीनियरों ने फील्ड में होने की बात कही। मंत्री ने फील्ड में गए हुए इंजीनियरों का पता कराया। इसके बाद मंत्री ने दफ्तरों कॉल सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जल भवन में गंदगी मिलने नाराजगी जताई। साथ ही छुट्टी पर गए कर्मचारियों के नाम के आगे छुट्टी लिखी होने के निर्देश दिए।