- Hindi News
- दान करने से पुण्य बढ़ता है : डॉ. शिवमुनि
दान करने से पुण्य बढ़ता है : डॉ. शिवमुनि
जयपुर| दानकरने से पुण्य बढ़ता है और पुण्य से सुख की प्राप्ति होती है। यह बात स्थानकवासी श्रमण संघ आचार्य डॉ. शिव मुनि महाराज ने जैन श्रावक संघ लालकोठी के तत्वावधान में हुए प्रवचन में कही। उन्होंने कहा आत्मा को जानने वाला ही परमात्मा बन सकता है। शिवमुनि जयपुर प्रवास समिति के संयोजक कुलदीप जैन ने बताया कि गुरुवार को जवाहर नगर सेक्टर-4 के महावीर साधना केंद्र में आचार्य का अभिनंदन समारोह होगा। इसके बाद 12 से 14 दिसंबर तक आदर्श नगर के महावीर भवन में आचार्य श्री के सान्निध्य में ध्यान शिविर का आयोजन होगा।