पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेट न्यूबोर्न केयर रिसोर्स सेंटर आज शुरू होगा

स्टेट न्यूबोर्न केयर रिसोर्स सेंटर आज शुरू होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेके लोन में सुविधा

जयपुर| प्रदेशके जिला अस्पतालों में संचालित सिक न्यूबोर्न केयर यूनिट के डॉक्टर नर्सेज को अब प्रशिक्षण के लिए नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में नहीं जाना पड़ेगा। प्रशिक्षण जेके लोन अस्पताल में बने स्टेट न्यूबोर्न केयर रिसोर्स सेन्टर में ही मिल जाएगा। सेन्टर प्रभारी डॉ.एस.सीतारमण के अनुसार सेन्टर का उद‌्घाटन गुरुवार को सुबह 11 बजे अस्पताल अधीक्षक डॉ.एस.डी.शर्मा करेंगे। डॉ.शर्मा ने बताया कि एनआरएचएम नीपी के सहयोग से बनाया गया है। पहला 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार से प्रारंभ किया जा रहा है। इधर, बुधवार को अस्पताल में कार्डियक बीमारी से संबंधित शिविर आयोजित किया।