सैिनकों ने मनाया सशस्त्र झंडा दिवस
जयपुर| जिलासैनिक कल्याण कार्यालय में बुधवार को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के तत्वावधान में सशस्त्र झंडा दिवस मनाया गया। इस दौरान कार्यालय स्टाफ, सेवानिवृत्त अधिकारी एवं भूतपूर्व सैनिक उपस्थित थे। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल रविन्द्र कुमार नायर ने बताया कि इस अवसर पर कलेक्टर कृष्ण कुणाल की ओर से दानस्वरूप राशि भी भेंट की गई।