- Hindi News
- नसबंदी शिविर के लिए बनेंगी डेडिकेटिड मोबाइल टीम
नसबंदी शिविर के लिए बनेंगी डेडिकेटिड मोबाइल टीम
जयपुर| छत्तीसगढ़में नसबंदी शिविर के दौरान महिलाओं की मौत के बाद राज्य ने सीख लेते हुए पहले से डेडिकेटिड मोबाइल टीम गठित करने का निर्णय लिया है। वर्ष 2014-15 नेशनल हैल्थ मिशन के अनुमोदित पीआईपी में संभाग स्तर पर परिवार कल्याण नसबंदी शिविरों के लिए गठित मोबाइल टीम में निजी क्षेत्र के सर्जन, गायनीकोलॉजिस्ट, नर्स, ओटी टेक्नीशियन, हेल्पर की 120 दिन की सेवाएं लिया जाना प्रस्तावित है। जिसके लिए आवेदन मांगे है। ये टीम संयुक्त निदेशक (जोन) के निर्देशानुसार जोन के जिलों में अतिरिक्त उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी परिवार कल्याण द्वारा निर्धारित शिविरों में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। चिकित्सक राजस्थान मेडिकल काउंसिल तथा नर्सेज राजस्थान नर्सिंग काउंसिल में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
किन्हेंकितना मिलेगा: >सर्जनगायनीकोलोजिस्ट को 3 हजार रुपए प्रति शिविर (30 से अधिक केसेज पर प्रति केस 200 रुपए अधिक) मिलेगा। एनेस्थेटिक का कार्य भी सर्जन को करना पड़ेगा।
>नर्स ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन को 450 रुपए प्रति शिविर (30 से अधिक केसेज होने पर 30 रुपए प्रति केसेज अतिरिक्त)