पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रसंघ अध्यक्ष की निष्पक्ष जांच नहीं करने पर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन की चेतावनी

छात्रसंघ अध्यक्ष की निष्पक्ष जांच नहीं करने पर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन की चेतावनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| जगदगुरूरामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रवि मीणा को निष्कासित करने के विरोध में एबीवीपी ने पूरे मामले की 12 दिसंबर तक जांच करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन और परीक्षा का बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी है। छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने 28 नवंबर को अध्यक्ष रवि मीणा को मीरा छात्रावास में घुसने और छात्राओं से अभद्रता करने के आरोप निष्कासित किय गया है प्रशासन की ओर से की गई इस कार्रवाई के बारे में छात्रों को जानकारी नहीं है। इस मामले में प्रशासन ने पक्षपात रवैया अपनाया है। इसलिए पूरे मामले की फिर से जांच करवाने की मांग को लेकर कुलपति को ज्ञापन भी सौंपा है।