- Hindi News
- मंदिर में हमारे जाइयो, टीले वाले बाबा...
मंदिर में हमारे जाइयो, टीले वाले बाबा...
जयपुर| एकबार आओ महावीर जी म्हारे आंगणा .. और मंदिर हमारे में जाइयो, टीले वाले बाबा जैसे जैन धर्म के मधुर भजनों की स्वर लहरियों के बीच बुधवार को भगवान महावीर विधान हुआ। जौहरी बाजार घी वालों का रास्ता के दिगंबर जैन मंदिर ठोलियान में आचार्य गुप्तिनंदी महाराज के सान्निध्य में महावीर विधान हुआ। मुनि चंद्रगुप्त, आर्यिका आस्था श्री भक्ति के भजनों पर श्रावक श्राविकाएं भक्ति नृत्य करते हुए मंडल पर अर्घ चढ़ाने में जुटे थे। इस दौरान िनर्वाण लड्डू चढ़ाया गया।