पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मदरसों के लिए दो हजार कंप्यूटर शिक्षकों की होगी भर्ती : चतुर्वेदी

मदरसों के लिए दो हजार कंप्यूटर शिक्षकों की होगी भर्ती : चतुर्वेदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विसं. जयपुर | अल्पसंख्यकमामलात मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने कहा है कि मदरसों में 2000 कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रक्रिया जल्दी शुरू की जाएगी। उन्होंने बुधवार को शिक्षा संकुल में स्थित राजस्थान मदरसा बोर्ड सभागार में अल्पसंख्यक मामलात विभाग की ओर से संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक में यह बात कही। उन्होंने अल्पसंख्यक बच्चों को शिक्षा देने के लिए संचालित मदरसा बोर्ड, कार्यरत टीचर्स, मदरसों का पंजीयन, शिक्षा के स्तर, कंप्यूटर टीचर्स, परीक्षा पैटर्न, नि:शुल्क पुस्तक वितरण, मिड-डे-मील आदि की समीक्षा की।

इस दौरान चतुर्वेदी ने मदरसा बोर्ड में पंजीयन के लिए नीति बनाने पर जोर दिया और अधिकारियों को अन्य राज्यों में बनी नीति का अध्ययन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा मदरसों को दी जाने वाले अनुदान राशि को बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर करने मदरसों की पंजीयन फीस निर्धारित करने के निर्देश भी दिए। डॉ. चतुर्वेदी ने अल्पसंख्यक वर्ग का बच्चों के शिक्षा स्तर सुधारने के लिए निजी क्षेत्र में संचालित कॉलेजों में रात के समय अतिरिक्त शिक्षा देने के विकल्प की कार्य योजना तैयार करने का कहा।

8 जिलों के बच्चों को मिलेगी कंप्यूटर शिक्षा : डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि राज्य के 8 जिलों के 10 ब्लाकों में साइबर ग्राम का चयन कर बच्चों को डिजिटल शिक्षा देने की कार्य योजना तैयार कर 31 दिसम्बर, 2015 तक प्रस्ताव भारत सरकार को भिजवाने के निर्देश दिये। इस योजना के तहत अल्प संख्यक वर्ग के बच्चों को कम्प्यूटर शिक्षा दी जाएगी।