पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिस्कॉम में पहली बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ट्रेनिंग

डिस्कॉम में पहली बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ट्रेनिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| जयपुरडिस्कॉम में पहली बार बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टेक्निकल कर्मचारियों को बिजली से होने वाले हादसों से बचने की लाइव ट्रेनिंग दी गई। बिजली कंपनी के सीपीओ वीपी पारीक अन्य अफसरों के पैनल ने योजना भवन के सूचना प्रौद्योगिकी निदेशालय में बने स्टूडियो के माध्यम से पंचायत समिति के राजीव गांधी आईटी केंद्र पर मौजूद तकनीकी कर्मचारियों को लाइव ट्रेनिंग गई। ट्रेनिंग देने के लिए हर सब-डिवीजन से 20 कर्मचारियों को आईटी केंद्र पर बुलाया गया था। पैनल के विशेषज्ञों ने कर्मचारियों की समस्याओं सवालों का भी समाधान किया। इस दौरान जयपुर डिस्कॉम के एमडी बी. के. दोसी ने भी काम करने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी। आगामी लाइव ट्रेनिंग 17 24 दिसंबर को होगी। जयपुर, जोधपुर, अजमेर डिस्कॉम में विद्युत दुर्घटनाओं के कारण लगातार कर्मचारियों की मौत हो रही है।



पिछले पांच साल में भर्ती हुए नए टेक्निकल कर्मचारी ट्रेनिंग के अभाव में बड़े स्तर पर दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। कई कर्मचारी दूरदराज ड्यूटी होने के कारण बिजली कंपनी की ओर से होने वाली ट्रेनिंग भी नहीं ले पाते है। इसको देखते हुए जयपुर डिस्कॉम प्रबंधन कार्मिक विंग के अधिकारियों ने अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टेक्निकल कर्मचारियों को पंचायत समिति स्तर पर बने राजीव गांधी आईटी सेंटर पर ट्रेनिंग देने की प्लानिंग की है। बिजली कंपनी के इंजीनियर, कार्मिक अधिकारी डॉक्टर जयपुर के सूचना प्रौद्योगिकी निदेशालय में बने स्टूडियो के माध्यम से टेक्निकल कर्मचारियों को लाइव ट्रेनिंग दे रहे है।