पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा विभाग को मिले आठ उपनिदेशक

शिक्षा विभाग को मिले आठ उपनिदेशक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | स्कूलोंमें गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और मॉनिटरिंग को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए शिक्षा विभाग ने बुधवार को 8 जिला शिक्षा अधिकारियों को उपनिदेशक पद पर तदर्थ पदोन्नति के आदेश जारी किए। सभी डीईओ लंबे समय से उपनिदेशक (डीडी) बनने का इंतजार कर रहे थे। शिक्षा विभाग के संयुक्त शासन सचिव अंतर सिंह नेहरा की ओर से जारी आदेश के अनुसार डीईओ कैडर के केपी सिंह, गायत्री देवी प्रजापति, गजरा चौधरी, नूतन बाला कपिला, ओमप्रकाश सारस्वत, कृष्णा चौहान, विजय शंकर आचार्य, और पृथ्वीराज दबे को डीडी पद पर तदर्थ पदोन्नति दी गई है। सभी के पदस्थापन के लिए अलग से आदेश जारी होंगे।



पिछले दिनों शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने डीडी के रिक्त पदों को भरने की कवायद प्रारंभ की थी। इसी के तहत डीईओ से डीडी पद पर पदोन्नति के लिए राज्य सरकार से शिक्षा विभाग ने नियमों में छूट भी प्राप्त की थी।