- Hindi News
- आरटेट में 60 फीसदी या अधिक अंक वालों को मिल सकती है नियुक्ति
आरटेट में 60 फीसदी या अधिक अंक वालों को मिल सकती है नियुक्ति
विसं. जयपुर | सरकारतृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2012 का परिणाम जल्दी कर आरटेट में 60% से अधिक अंक वालों को नियुक्ति देने पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जा रहा है। अन्य अभ्यर्थियों का परिणाम सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अधीन रखा जाए।
सब कुछ ठीक ठाक रहा तो सरकार का एक साल पूरा होने पर मनाए जाने वाले जश्न में इसकी घोषणा भी हो सकती है। हालांकि यह सब निर्भर करेगा वरिष्ठ अधिवक्ता सोली सोराबजी की राय पर। सरकार सोराबजी से इस मामले पर राय ले रही है। शिक्षा सचिव नरेशपाल गंगवार राय के लिए दिल्ली गए हुए हैं। उनकी राय के बाद ही इस पर अंतिम निर्णय होगा। राजस्थान बीएसटीसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष उपेन यादव का कहना है कि उन्होंने सरकार से विज्ञप्ति के अनुसार परिणाम जारी कर आरटेट में 60% वालों को नियुक्ति देने और शेष अभ्यर्थियों का परिणाम कोर्ट के निर्णय के आधार पर जारी करने की मांग की थी।