इंडोनेशिया में प्रमोट होगा लिट फेस्ट
जयपुरलिटरेचर फेस्टिवल में शुरू किया गया साउथ एशियन लिटरेचर अब इंडोनेशिया में भी प्रमोट किया जाएगा। डीएससी प्राइज इंडोनेशिया में 1 से 5 अक्टूबर तक होने वाले लिटरेचर फेस्टिवल में पार्टनर की भूमिका निभाएगा। बाली में उबुद राइटर और लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस एसोसिएशन के तहत जयपुर में चुने गए प्राइज विनर को इंडोनेशिया के लिटरेचर फेस्टिवल में आमंत्रित किया जाएगा। वे राइटर वहां अपने नॉवेल से संबंधित चर्चा करेंगे। इसी पार्टनरशिप के तहत इस साल साइरस मिस्त्री उदुब राइटर्स और रीडर फेस्टिवल में स्पीकर के तौर पर हिस्सा लेंगे। इसमें वे अपने प्राइज विनिंग नॉवेल ‘क्रॉनिकल ऑफ कॉर्प बियरर’ पर चर्चा करेंगे।
साउथ एशियन लिटरेचर को प्रमोट करने के लिए शुरू किए गए डीएससी प्राइज इस लिटरेचर को प्रमोट करने के लिए है। इसी को ध्यान में रखकर जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में डीएससी प्राइज दिया जाता है। इसी कड़ी में प्राइज विनर टूर का आयोजन होगा। 2014 के विनर सायरस मिस्त्री इस बार मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरू जैसे शहरों में टूर ऑर्गनाइज करेंगे। इसमें अलग-अलग शहरों में जाकर राइटर्स के साथ सेशंस का आयोजन किया जाएगा।
city pride