पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयपुर की क्षितिजा ‘इंडिया रन वे फैशन वीक’ में ब्राइडल वियर शोकेस करेंगी

जयपुर की क्षितिजा ‘इंडिया रन वे फैशन वीक’ में ब्राइडल वियर शोकेस करेंगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुरकी डिजाइनर क्षितिजा राणा दिल्ली में होने वाले ‘इंडिया रन वे फैशन वीक 2014’ में ब्राइडल कलेक्शन को शोकेस करती नजर आएंगी। आईआईएफडी के तहत 19 से 21 सितंबर तक होने वाले इस फैशन वीक में देश भर से लगभग 35 डिजाइनर अपने कलेक्शन डिसप्ले करेंगे। क्षितिजा अपने रॉयल ब्राइडल कलेक्शन के साथ दिखेंगी। मुंबई एनआईएफटी में फैशन डिजाइनिंग और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की स्टूडेंट रही राणा पांच वर्षों से डिजाइनिंग के क्षेत्र में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि ‘रन वे वीक 2014’ में वे इंडियन ब्राइडल वियर प्रजेंट करेंगी। उन्हें ट्रेडिशनल वर्क काफी पसंद है। उन्होंन कहा, वैसे तो हर इंडियन आउटफिट रॉयल होता है, लेकिन आज की ब्राइड अपनी शादी में हैवी वर्क को अवॉयड करती है। ऐसे में नए एक्सपेरिमेंट के तहत डिफरेंट कलर कॉम्बिनेशन के साथ आउटफिट को ट्रेडिशनल वर्क का टच देना काफी अच्छा रहता है। वाइब्रेंट कलर के साथ रानी, पिंक, ऑरेंज के साथ रायल ब्लू के कॉम्बिनेशन खास रहेंगे। जिसमें प्योर जार्जेट पर मरोड़ी वर्क, रेशम वर्क, आरी वर्क, जरदोजी और गोटा वर्क में तैयार ब्राइडल वियर होंगे।

Fashion update