जेनेरिक एप सर्च इंजन से चुनें सस्ती दवा
बाजारमें एक रोग के लिए कई कंपनियों की दवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन एक ही साल्ट की दवा के लिए अलग - अलग कंपनियों के दामों में जमीन आसमान का फर्क होता है। कई बार मरीज भ्रम की स्थिति में फंसकर महंगी दवाएं खरीद लेता है। पर अब एक स्मार्टफोन एप्प \\\'हेल्थ कार्ट प्लस \\\' की मदद से आसानी से दवाओं की असली रेट पता चल सकेगी। साथ ही आपको यह भी जानकारी मिल जाएगी कि अन्य कंपनियों की दवाओं के क्या रेट हैं?
करीब दस ब्रांडेड दवाओं की रेट लिस्ट मोबाइल स्क्रीन पर जाएगी। रेट लिस्ट देखने के बाद आप किसी भी कंपनी की दवा मार्केट से ले सकते हैं। इस एप में एक लाख दवाओं के नाम और उनके रेट अपडेट किए गए हैं। इसे आसानी से मोबाइल में गूगल प्ले, एप्प स्टोर और विंडोज स्टोर के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता। एप में मेडिसिन के साइड इफेक्ट, एक्शन और उसमें प्रयोग किए साल्ट के बारे में भी जानकारी दी गई है।
इतनाअंतर है दवाओं के दाम में
बाजारमें पैरासिटामॉल डोलो 650 एमजी की 15 गोलियों के पत्ते का रेट 31 रुपए है। यह माइक्रो लैब लिमिटेड कंपनी की दवा है। एप में ऑप्शन के तौर पर जोरेक्स कंपनी की दवा मात्र 7 रुपए में उपलब्ध है।
डाॅक्टरसे जरूर पूछेें
मेडिसिनसे जुड़े विशेषज्ञों के अनुसार दवा बदलने पर एक बार चिकित्सक से सलाह जरूर लेनी चाहिए।