पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूके के राजस्थान मूल के डॉक्टर्स भी दौड़ेंगे जयपुर मैराथन में

यूके के राजस्थान मूल के डॉक्टर्स भी दौड़ेंगे जयपुर मैराथन में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंटरनेशनलजयपुर मैराथन के छठे संस्करण को लेकर हिस्सा लेने के लिए तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। राजस्थान मेडिकल एसोसिएशन यूके की ओर से मैनचेस्टर के होटल हिल्टन में आयोजित \\\'रियूनियन\\\' कार्यक्रम में जयपुर मैराथन के पोस्टर को लाॅन्च किया गया। इसमें 100 से अधिक डॉक्टर्स ने जयपुर मैराथन के लिए जयपुर आने की स्वीकृति दी भारतीय डॉक्टर्स विदेशों में रहकर भी अपनी जड़ों से गहरे जुड़े हैं। यही कारण है कि वे जयपुर मैराथन में हिस्सा लेंगे। राजस्थान मेडिकल एसोसिएशन यूके के प्रेसिडेंट डॉक्टर राजीव गुप्ता ने कहा कि जयपुर मैराथन ने जयपुर को एक स्पोर्ट्स लविंग सिटी के रूप में नई पहचान दी है और इसका हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व की बात है। जयपुर देश का सबसे फिट शहर बने, इसी स्लोगन को लेकर हम जयपुर मैराथन में शामिल होंगे

पोस्टर लॉन्च सेरेमनी की शुरुआत में कल्चरल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसे सभी गेस्ट्स ने एन्जॉय किया। जयपुर मैराथन का पोस्टर पंडित सुरेश मिश्रा अध्यक्ष संस्कृति युवा संस्था, डॉक्टर राजीव गुप्ता प्रेसिडेंट राजस्थान मेडिकल एसोसिएशन यूके , डॉक्टर संजीव अरोरा सचिव राजस्थान मेडिकल एसोसिएशन यूके, डॉक्टर भोम राज थानवी, डॉक्टर कल्पना थानवी ने किया।