पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 27 अक्टूबर से होगा एनसीसी इंटर ग्रुप सलेक्शन कैंप

27 अक्टूबर से होगा एनसीसी इंटर ग्रुप सलेक्शन कैंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुरसमूह मुख्यालय की ओर से 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक वनराज गर्ल्स बटालियन एनसीसी कॉम्पलैक्स में इंटर ग्रुप सलेक्शन कैंप आयोजित किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारी कैप्टन प्रमिला सिंह के नेतृत्व में होने वाले इस कैंप में चारों ग्रुप मुख्यालय (जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर) के कुल 528 जूनियर डिवीजन, सीनियर डिवीजन, नौसेना, एयर विंग और थलसेना के कैडेट्स भाग लेंगे। कैंप में प्लेग एरिया, ड्रिल कॉम्पीटीशन, फायरिंग, ऐरो शिप मॉडलिंग की प्रतियोगिताएं होंगी। इस कैंप में चयनित कैडेट्स को 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली परेड में भेजा जाएगा। कैंप में समूह नृत्य, समूह गायन के कार्यक्रम भी होंगे। यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत चयनित कैडेट्स को विदेश जाने का अवसर मिलेगा। बेस्ट परफॉर्मेंस वाले कैडेट्स नवंबर तक होने वाले प्री-आरडी प्रथम भाग कैंप में पार्टिसिपेट करेंगे। इससे पहले 6 से 15 अक्टूबर तक 3 राज नेवल एनसीसी कैम्प का आयोजन भी किया जाएगा।