पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोदी लहर खत्म हुई और वसुंधरा का जलवा कम हुआ : परनामी

मोदी लहर खत्म हुई और वसुंधरा का जलवा कम हुआ : परनामी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाकी चार सीटों पर उप चुनाव में भाजपा की करार हार को लेकर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि तो मोदी लहर खत्म हुई हैं और वसुंधरा राजे का जलवा कम हुआ है। उन्होंने कहा कि यह उप चुनाव स्थानीय समीकरणों और मुद्दों पर लड़ा गया था। इन नतीजों का नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आने वाले चुनावों में भाजपा फिर से जोरदार तरीके से वापसी करेगी। परनामी ने कहा कि भाजपा चुनावी हार के कारणों का गंभीरता से समीक्षा करेगी और गलतियों से सबक लेगी। जिन कमियों की वजह से चुनाव हारें, उनको दुरुस्त किया जाएगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को तीन सीटों पर हुई करारी हार का असर साफ नजर आया। आतिशबाजी करने और मिठाइयां बांटने की तैयारी धरी रह गई। आलम यह था कि टीवी चैनल वालों को प्रतिक्रिया देने के लिए सिर्फ प्रदेश मंत्री अशोक लाहोटी एवं कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ही उपलब्ध थे। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी दोपहर करीब एक बजे पार्टी कार्यालय पहुंचे।



परनामी ने मीडिया से कहा कि चार सीटों पर परिणामों को लेकर मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हैं और जनादेश का पूरा सम्मान करते हैं।

40 हजार की उम्मीद थी, लेकिन 25 हजार से ही जीत पाए : पंचारिया

राज्यसभासांसद एवं कोटा दक्षिण सीट के प्रभारी नारायण पंचारिया ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में कहा कि कोटा दक्षिण सीट पर उनको 40 हजार से जीत की उम्मीद थीं, लेकिन करीब 25 हजार वोटों से ही जीत पाए। सरकार ने 9 महीनों में काम करने में कोई कमी नहीं रखी, लेकिन स्थानीय समीकरणों की वजह से तीन सीटों पर चुनाव हार गए।

चुनावीहार पर मंथन शुरू

भाजपाप्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, वरिष्ठ नेता ओंकार सिंह लखावत, नारायण पंचारिया, प्रदेश मंत्री अशोक लाहोटी ने बंद कमरे में चुनाव परिणामों को लेकर मंथन किया। हार के प्रमुख कारणों में शिक्षा विभाग की ओर से किए जा रहे समानीकरण एवं एकीकरण भी सामने आया। इसके अलावा तीन सांसदों की भूमिका की भी प्रदेश नेतृत्व विस्तार से पड़ताल करवाएगा।

परनामीने बिरला को जीत की दी बधाई

भाजपाके प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कोटा सांसद ओम बिरला को उप चुनाव में कोटा दक्षिण सीट जीतने के लिए फोन करके बधाई दी।