पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजू ठेहट ने दी थी आनंदपाल को मारने के लिए सुपारी

राजू ठेहट ने दी थी आनंदपाल को मारने के लिए सुपारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर। बीकानेरजेल में कैदी आनंदपालसिंह को मारने का सौदा 50 लाख रुपए में हुआ था। हार्डकोर क्रिमिनल सीकर के राजू ठेहट और नागौर के आनंदपालसिंह में रंजिश थी। राजू ठेहट ने आनंदपालसिंह को बीकानेर जेल में मरवाने की साजिश रची और इसके लिए उसने कैदी जयप्रकाश जांदू को 50 लाख रुपए की सुपारी दी।

जयप्रकाश ने आनंदपालिसंह को मारने के लिए विदेशी पिस्टल मांगी थी। राजू ठेहट की गैंग ने 3.50 लाख रुपए में 9एमएम की मेड इन यूएसए की पिस्टल और कारतूस खरीदे थे। 24 जुलाई को हनुमान जाखड़ और राजू ठेहट के भाई ओमप्रकाश ने जेल में पिस्टल जयप्रकाश तक पहुंचा दी। उसी दिन सायंकाल जयप्रकाश और रामपाल गोदारा ने जेल में आनंदपालसिंह पर फायरिंग की जिससे उसके साथी बलबीर बानूड़ा की मौत हो गई। इसके जवाब में आनंदपालसिंह उसके साथियों ने पीटकर जयप्रकाश रामपाल को भी मार डाला था। जेल में पिस्टल पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार और रिमांड पर चल रहे अभियुक्त चूरू में सांडवा थाने के तेहनदेसर निवासी हनुमान जाखड़ और बीदासर थाना क्षेत्र के दड़ीबा निवासी देवीसिंह जाट से एसओजी ने पूछताछ की तो आनंदपालसिंह को मारने के लिए सुपारी देने का खुलासा हुआ। पिस्टल पहुंचाने के आरोप में बापर्दा गिरफ्तार अभियुक्त हनुमान जाखड़ की शिनाख्त परेड करवाई। जेलर महावीर मीणा ने जाखड़ को पहचान लिया।









वारदात वाले दिन 24 जुलाई को हनुमान जाखड़ ने जेल में कैदी जयप्रकाश जांदू से मुलाकात कर उसे आनंदपालसिंह की हत्या के लिए विदेशी पिस्टल उपलब्ध करवाई थी। उसके बाद जेल में गैंगवार हुई और आनंदपालसिंह के साथी बलबीर बानूड़ा सहित दूसरे गुट के जयप्रकाश रामपाल की हत्या हुई। मामले की जांच कर रही एसएचओ की टीम ने 13 सितंबर को बीकानेर से हनुमान जाखड़ को बापर्दा और जयपुर से देवीसिंह को जेल में पिस्टल पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। दोनों अभियुक्तों को 14 सितंबर को न्यायालय में पेश कर आठ दिन का रिमांड लिया था। मंगलवार को बापर्दा गिरफ्तार अभियुक्त हनुमान की जेल में शिनाख्त परेड करवाई गई।

-एसओजी को अन्य अभियुक्तों की तलाश एसओजी की टीम ने जेल में आनंदपालसिंह की हत्या की साजिश रचने, सुपारी देने और काम को अंजाम देने के लिए जेल में पिस्टल पहुंचाने में शामिल अभियुक्तों को नामजद कर लिया है। एसओजी ओमप्रकाश, भंवर, मनोज, धीरज, जगदीश अन्य अभियुक्तों को तलाश