पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेडीए ने खिरणी फाटक के नीचे बसी बस्ती को हटाया

जेडीए ने खिरणी फाटक के नीचे बसी बस्ती को हटाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | जेडीएकी ओर से मंगलवार को खिरणी फाटक आरओबी के नीचे बसी कच्ची बस्ती के निर्माणों को ध्वस्त किया। कार्रवाई के बारे में जेडीए ने तर्क दिया कि आरओबी के नीचे बसी कच्ची बस्ती को मुंडिया रामसर में स्थानांतरण कर दिया था, लेकिन फिर भी ये लोग यहां बसे हुए थे। दूसरी ओर लोगों ने विरोध किया कि जेडीए दस्ते ने बगैर किसी नोटिस के भारी पुलिस जाब्ते के बीच सभी बस्ती वालों को बेघर कर दिया।

आरओबी के नीचे आसपास करीब 70 परिवार रह रहे थे, जेडीए मुताबिक इनमें से 50 परिवारों को समझाइश से पुनर्वास किया गया है, जिन्हें योजना की आरक्षित दर के 25% पर 30-30 मीटर के भूखंड आवंटित करने का निर्णय लिया है। साथ ही जेडीसी शिखर अग्रवाल ने बुधवार से ही मौके पर सड़क आदि विकास कार्य कराने के आदेश दिए हैं। उनके मुताबिक जेडीए और रेलवे इस आरओबी के निर्माण पर 30 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इसके शुरू पर अजमेर रोड से आने वाले यातायात को दिल्ली बाईपास तक पहुंचने में आसानी होगी। आरओबी को नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

वार्ड 10 की पार्षद मोहिनी कंवर ने कार्रवाई विरोध करते हुए कहा कि पुनर्वास के नाम पर जेडीए परिवारों को जबरन मुंडिया रामसर भेज रहा है, जबकि वहां पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं की गई।