पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिलीवरी पॉइंट्स पर कार्यरत अधिकारियों कर्मियों को प्रशिक्षण

डिलीवरी पॉइंट्स पर कार्यरत अधिकारियों कर्मियों को प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| प्रदेशमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित डिलीवरी पॉइंट्स पर कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों को झालाना स्थित राज्य स्वास्थ्य परिवार कल्याण संस्थान में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वर्ष पर्यन्त आयोजित होगा। वर्तमान में एक हजार 665 डिलीवरी पॉइंट्स है।

इसके अलावा 409 नए पॉइंट्स स्थापित करने के लिए प्रस्ताव केन्द्र को भेजा गया है। यह जानकारी मंगलवार को मिशन निदेशक (नेशनल हैल्थ मिशन) नवीन जैन ने आयोजित बैठक में दी। विभाग के सभी अधिकारियों को इस वित्तीय वर्ष में प्रशिक्षण के लिए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप चरणबद्ध तरीके से आयोजित करने के लिए कहा। अधिकारियों कर्मचारियों के नहीं पहुंचने को गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित रहने वाले चिकित्साकर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में आशा से संबंधित समस्त प्रशिक्षणों में आशा सॉफ्टवेयर को आवश्यक रूप से शामिल कर सॉफ्टवेयर के जरिए भुगतान प्रक्रिया का प्रशिक्षण प्रदान करने के भी निर्देश दिए। इसमें पीसीटीएस, एचएमआईएस, पीएनडीटी, ई-गवर्नेन्स एवं शुभ लक्ष्मी को शामिल किया जाएगा। बैठक में आरसीएच निदेशक डॉ.हरिओम शर्मा, शिफू के निदेशक डॉ.एम.एल.जैन, निदेशक (वित्त) एस.एस.बोहरा, परियोजना निदेशक शिशु स्वास्थ्य डॉ.गिरीश द्विवेदी आदि उपस्थित थे।